Apple Supplier Pegatron Second Factory: एप्पल (Apple) को डिवाइस सप्लाई करने वाला पेगाट्रॉन (Pegatron) भारत में नया प्लांट लगाने का प्लान बना रहा है। इसी में आईफोन की लेटेस्ट सीरीज तैयार की जाएगी। रॉयटर्स ने इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सोर्स का हवाला देते हुए बताया है कि ताइवानी सप्लायर भारत में दूसरा प्लांट खोलने के लिए बातचीत कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी की दूसरा प्लांट तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी शहर चेन्नई के पास खोला जा सकता है। पेगाट्रॉन ने लगभग छह महीने पहले चेन्नई में अपना पहला भारत प्लांट खोला था। इसके बाद इसने 150 मिलियन डॉलर का निवेश किया। नए कारखाने पर पहले सोर्स ने कहा कि " ये नया प्लांट आईफोन (iPhones) के पार्ट्स को असेंबल करने के लिए होगा, जो कि पहले वाले से छोटा होगा।
रॉयटर्स ने इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सोर्स का हवाला देते हुए भारत में पेगाट्रॉन (Pegatron) के नए प्लांट लगाने की बात कही है।
चीन में हो रही दिक्कत, भारत में बढ़ा रहा बिजनेस
रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट मुताबिक पेगाट्रॉन वर्तमान में सालाना आधार पर एप्पल के भारत में 10% आईफोन बनाता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट कहती है कि पेगाट्रॉन से जब इस नए प्लांट पर पूंछा गया तो उसने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पर ये जरूर कहा कि, "संपत्ति के किसी भी अधिग्रहण का खुलासा नियमों के आधार पर किया जाएगा।" Apple और उसके प्रमुख सप्लायर अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक झगड़ों के कारण उत्पादन को चीन से दूर ट्रांसफर कर रहे हैं। हाल ही के सालों में, पेगाट्रॉन ने दक्षिण पूर्व एशिया और उत्तरी अमेरिका में अपने कदम बढ़ाएं हैं। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार, भारत को Apple के लिए अगले ग्रोथ फ्रंटियर के रूप में देखा जा रहा है। इस साल अप्रैल 2022 से फरवरी के बीच भारत से लगभग 9 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात किया गया है और iPhones का इसमें 50% से अधिक का योगदान है।
सितंबर 2022 में लग चुका है पहला प्लांट
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है, जिसमें Apple की योजना iPad टैबलेट और AirPods को असेंबल करने की भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लीज पर दूसरी पेगाट्रॉन प्लांट शुरू करने की बातचीत चल रही है और यह चेन्नई के पास महिंद्रा वर्ल्ड सिटी के अंदर स्थित होगा, जहां कंपनी ने सितंबर 2022 में पहले प्लांट का उद्घाटन कर चुकी है। पिछले हफ्ते रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फॉक्सकॉन एक अन्य प्रमुख एप्पल सप्लायर ने ऐप्पल के लिए वायरलेस इयरफ़ोन बनाने के लिए भारत में 200 मिलियन डॉलर का प्लांट बनाने की योजना बनाई है। कंपनी अपने तमिलनाडु प्लांट में पहले से ही कुछ आईफोन मॉडल असेंबल करती है।
