जब भी सबसे सिक्योर और दमदार स्मार्टफोन की बात होती है तो आईफोन का ही नाम लिया जाता है। आईफोन्स की पहचान सबसे सिक्योर फोन के तौर पर है। यह वजह है कि आईफोन की कीमत नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में कई गुना अधिक होती है। आज हम आपको आईफोन का एक बेहद यूनिक फीचर बताने जा रहे हैं।
आईफोन में आपको कई तरह के यूनिक फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)
अगर आप अक्सर किसी के बुलाने पर ध्यान नहीं दे पाते हैं—चाहे आप काम में व्यस्त हों, आसपास शोर हो या कानों में हेडफोन लगा हो—तो iPhone का Name Recognition फीचर आपके लिए काफी काम का हो सकता है। यह फीचर आपके नाम को पहचानने के बाद iPhone पर नोटिफिकेशन भेज सकता है।
अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह फीचर iOS 26 और उसके बाद के वर्जन में उपलब्ध है। खास बात यह है कि iPhone को यह भी सिखाया जा सकता है कि आपका नाम किस तरह बोला जाता है। इसके लिए आप खुद या कोई दूसरा व्यक्ति आपका नाम बोलकर रिकॉर्ड कर सकता है। अगर आपको एक से ज्यादा नाम या निकनेम से बुलाया जाता है, तो आप उन्हें भी इस फीचर में जोड़ सकते हैं।
iPhone में Name Recognition कैसे ऑन करें?
- सबसे पहले iPhone में Settings ऐप खोलें।
- अब Accessibility पर टैप करें।
- इसके बाद Sound & Name Recognition विकल्प चुनें।
- यहां Name Recognition पर टैप करें।
- अब Set Up Name Recognition चुनें।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करके सेटअप पूरा करें।
सेटअप पूरा होने के बाद iPhone आपके नाम को पहचानने की कोशिश करेगा और नाम सुनाई देने पर आपको अलर्ट भेज सकता है। आपको बता दें कि इस फीचर में आप एक से ज्यादा नाम भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा किसी निकनेम या दूसरे नाम से भी बुलाया जाता है, तो आप Name Recognition में एक से ज्यादा नाम जोड़ सकते हैं।
