iPhone 17 Launched: बेहतर कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ हुआ लॉन्च

Apple iPhone 17 Launched: पहले की तरह ही Apple Intelligence दिया गया है। iPhone 17 में फास्ट चार्जिंग है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है यानी कैमरे को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Apple ने अपने कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय Apple Park में आयोजित 'Awe Dropping' इवेंट में इस साल का नया iPhone 17 लॉन्च कर दिया है। इस दौरान एप्पल के CEO टिम कुक ने मंच से इस नए बेस मॉडल की घोषणा की, जो अब क्यूपरटिनो स्थित कंपनी की लेटेस्ट iPhone लाइनअप का हिस्सा बन चुका है।

यह स्मार्टफोन iOS 26 पर चलता है और इसमें पिछले साल के A18 चिपसेट का सक्सेसर नया A19 चिपसेट दिया गया है। iPhone 17 को कई बेहतर कैमरा फीचर्स, फास्ट परफॉर्मेंस, और Apple Intelligence जैसे AI फीचर्स से लैस किया गया है, जो इसे एक दमदार अपग्रेड बनाते हैं।

End of Feed