iPhone 16 Series Price in india: Apple ने आखिरकार भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। आईफोन लवर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि आईफोन प्रो वेरियंट की कीमत को सस्ता किया गया है। इसमें आईफोन 15 प्रो सीरीज के मुकाबले करीबन 15 हजार रुपये की कमी की गई है। iPhone 16 सीरीज जल्द ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी। आईफोन 16 सीरीज को ऑनलाइन Flipkart, Amazon, और अन्य प्लेटफार्म के साथ Apple स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। चलिए जानते हैं इनकी भारत में कीमत और बिक्री के बारे में...
iPhone 16 Series
ये भी पढ़ें: बड़ी डिस्प्ले और दमदार कैमरा के साथ लॉन्च हुए iPhone 16 Pro, iphone 16 Pro Max, AI का मिलेगा सपोर्ट
कब से आईफोन को बना सकेंगे अपना
iPhone 16 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 13 सितंबर को शाम 5:30 बजे भारत में शुरू होगा। वहीं इसकी पहली बिक्री 20 सितंबर को होगी।
iPhone 16 की भारत में कीमत
iPhone 16 128GB: ₹79,900
iPhone 16 256GB: ₹89,900
iPhone 16 512GB: ₹1,09,900
iPhone 16 Plus की भारत में कीमत
iPhone 16 Plus 128GB: ₹89,900
iPhone 16 Plus 256GB: ₹99,900
iPhone 16 Plus 5126B:31,19,900
iPhone 16 Pro की भारत में कीमत
iPhone 16 Pro 128GB: ₹1,19,900
iPhone 16 Pro 256GB: ₹1,29,900
iPhone 16 Pro 512GB: ₹1,49,900
iPhone 16 Pro 1TB: ₹1,69,900
iPhone 16 Pro Max की भारत में कीमत
iPhone 16 Pro Max 256GB: ₹1,44,900
iPhone 16 Pro Max 512GB:31,64,900
iPhone 16 Pro Max 1TB: ₹1,84,900
