Apple iPad Pro 2024: आ गया अब तक का सबसे पतला आईपैड, AI फीचर्स और M4 चिप से है लैस, जानें कीमत

Apple iPad Pro 2024: एप्पल ने अपने ‘लेट-लूज’ (Apple Let Loose 2024) इवेंट में कंपनी ने अपने नए iPad प्रो को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने iPad प्रो को काफी नए और बेहतर अपग्रेड दिए हैं। साथ ही इसे अब तक के सबसे पतले डिजाइन में पेश किया गया है। आइये जानते हैं ये नए अपग्रेड क्या हैं?

Apple iPad Pro 2024: एप्पल ने अपने फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए उन्हें नए iPad प्रो का तोहफा दिया है। iPad प्रो के लॉन्च होने से पहले इसके फीचर्स और परफॉरमेंस को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, वह काफी हद तक सही साबित हुए हैं। एप्पल ने अपने फ्लैगशिप iPad प्रो में ‘टैंडम OLED’ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी प्रदान की है जिसकी बदौलत अब आपको काफी शानदार डिस्प्ले देखने को मिलता है। साथ ही एप्पल ने iPad प्रो को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नया M4 चिपसेट से लैस किया है। नया iPad प्रो अब पहले से ज्यादा स्लिम और हल्का हो गया है। आइये जानते हैं नए iPad प्रो के फीचर्स और कीमत में बारे में सब कुछ।

Apple iPad Pro 2024

पहले से पतला लेकिन में तगड़ा है नया iPad प्रो

Apple iPad Pro 2024: कीमत

भारत में एप्पल iPad प्रो का बेस मॉडल 99,900 रुपये की कीमत से शुरू होता है। यहां आपको 11 इंच की स्क्रीन और वाईफाई कनेक्टिविटी मिलती है। अगर आप सेल्युलर कनेक्टिविटी + वाईफाई कनेक्टिविटी वाला iPad प्रो लेते हैं तो इसके लिए आपको 1,19,900 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इसी तरह 13 इंच वाले वाईफाई कनेक्टिविटी वाले iPad प्रो के लिए आपको 1,29,900 रुपये और वाईफाई के साथ-साथ सेल्युलर कनेक्टिविटी वाले मॉडल के लिए 1,49,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

End of Feed