Apple Intelligence: भारतीय आईफोन यूजर्स की मौज, भारत में जारी हुए एपल इंटेलिजेंस' फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

Apple Intelligence features available in India: एपल इंटेलिजेंस फीचर अब सिंगापुर और भारत के लिए स्थानीयकृत अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली (ब्राजील), स्पेनिश, जापानी, कोरियाई और चीनी (सरलीकृत) सहित अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। एपल ने एक स्टेटमेंट में कहा कि यूजर्स अपनी किसी इमेज से अनचाहे ऑब्जेक्ट को भी रिमूव कर सकते हैं।

Apple Intelligence features available in India: टेक कंपनी एपल का पर्सनल इंटेलिजेंस सिस्टम 'एपल इंटेलिजेंस' अब भारतीय यूजर्स के लिए भी जारी हो गया है। सोमवार को कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी है। यानी भारतीय आईफोन यूजर्स भी अब एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। एपल इंटेलिजेंस यूजर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखते हुए काम की जानकारियों को उपलब्ध कराता है।

Apple Intelligence features

Apple Intelligence features

इन भाषाओं में उपलब्ध एपल इंटेलिजेंस

एपल इंटेलिजेंस फीचर अब सिंगापुर और भारत के लिए स्थानीयकृत अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली (ब्राजील), स्पेनिश, जापानी, कोरियाई और चीनी (सरलीकृत) सहित अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। आईओएस 18.4, आईपैडओएस 18.4 और मैकओएस एसईक्यूयूओआईए 15.4 रिलीज के साथ राइटिंग टूल का इस्तेमाल कर यूजर्स रीराइट, प्रूफरीड, टेक्स्ट को समराइज कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट रिप्लाई के साथ रिस्पॉन्ड भी कर सकते हैं।

End of Feed