यूटिलिटी

New Banking Rules: आज से बदल गए UPI- पैन कार्ड और आधार के ये नियम, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव?

New Rules from 1 April: राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 अप्रैल 2025 से उन मोबाइल नंबरों को बंद करने जा रहा है, जो लंबे समय से इनएक्टिव या बंद हैं। यदि आपके बैंक अकाउंट से कोई पुराना या बंद नंबर जुड़ा हुआ है, तो आपको 1 अप्रैल 2025 से पहले नया नंबर अपडेट कराना जरूरी है।

Image

New Rules from 1 April

New Rules from 1 April: अगर आप PAN, Aadhaar और UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 1 अप्रैल 2025 यानी आज से इनसे जुड़े कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जो आम जनता समेत आप पर भी प्रभाव डाल सकते हैं। यदि आपने समय रहते आवश्यक कार्य पूरे नहीं किए, तो असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल से कौन-कौन से बदलाव प्रभावी होंगे।

UPI में होगा बड़ा बदलाव

राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 1 अप्रैल 2025 से उन मोबाइल नंबरों को बंद करने जा रहा है, जो लंबे समय से इनएक्टिव या बंद हैं। यदि आपके बैंक अकाउंट से कोई पुराना या बंद नंबर जुड़ा हुआ है, तो आपको 1 अप्रैल 2025 से पहले नया नंबर अपडेट कराना जरूरी है, ताकि बैंकिंग सर्विस में कोई रुकावट न आए। यदि आपका बैंक अकाउंट किसी पुराने या बंद मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आपको बैंकिंग और UPI सर्विस में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।

GST से जुड़े नियम

1 अप्रैल से जीएसटी नियमों में नए बदलाव लागू होंगे। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पोर्टल पर अब करदाताओं के लिए सुरक्षा बढ़ाने के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (एमएफए) अनिवार्य होगा। इसके अलावा ई-वे बिल (ईडब्ल्यूबी) केवल उन आधार डॉक्यूमेंट के लिए बनाए जा सकेंगे जो 180 दिन से अधिक पुराने नहीं हैं।

GST नियम में ये होगा बदलाव

सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर (ISD) सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। यह सिस्टम राज्य सरकारों को एक ही स्थान पर दी जाने वाली शेयरिंग सर्विस पर सही टैक्स एकत्र करने में मदद करेगा।

ISD (इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर) क्या है?

इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर या आईएसडी एक तरीका है, जिससे कंपनियां शेयर की गई सर्विस पर मिले इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को अपनी अलग-अलग शाखाओं में सही तरीके से बांट सकती हैं। ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) वह टैक्स छूट है, जिसे बिजनेस अपनी खरीदी गई सेवाओं या सामान पर दिए गए GST को अपने बिक्री पर लगने वाले टैक्स से घटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

नेशनल पेंशन सिस्टम के नियम में होगा ये बदलाव

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने के लिए नए नियम बनाए हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए UPS चुनने की पात्रता और प्रोसेस को तय करेंगे।

मिनिमम बैलेंस नियम

1 अप्रैल से SBI, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक समेत कई अन्य बैंकों में न्यूनतम बैलेंस से जुड़े नए नियम लागू होंगे। अगर अकाउंट में निर्धारित न्यूनतम बैलेंस नहीं रखा गया, तो जुर्माना देना पड़ सकता है।

क्रेडिट कार्ड नियम

1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियमों में भी बदलाव हो रहा है। क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव से कुछ कार्डधारकों के रिवॉर्ड पॉइंट्स का स्ट्रक्चर प्रभावित होगा। एसबीआई सिम्पलीक्लिक और एयर इंडिया एसबीआई प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड यूजर्स को उनके रिवॉर्ड पॉइंट सिस्टम में बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं एक्सिस बैंक एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय के बाद अपने विस्तारा क्रेडिट कार्ड के लाभों को अपडेट करेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article