Apple लवर्स के लिए खुशखबरी: M4 MacBook Air इसी हफ्ते होगा लॉन्च! जानें फीचर्स

Apple M4 MacBook Air: M4 MacBook Air के डिजाइन और साइज को पहले ही तरह रखा जा सकता है। इस मॉडल को भी 13 इंच और 15 इंच साइज में पेश किया जा सकता है, लेकिन नए मॉडल में कई नए बदलाव किए जा सकते हैं। सबसे बड़े अपग्रेड की बात करें तो नए मैकबुक एयर को लेटेस्ट M4 चिप के साथ पेश किया जाएगा।

Apple M4 MacBook Air: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने नए 'एयर' डिवाइस के लॉन्च को लेकर जानकारी दी है। यह डिवाइस M4 MacBook Air हो सकता है, जिसके काफी समय से लॉन्च को लेकर दावा किया जा रहा था। एप्पल सीईओ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी है। कुक ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है "There’s something in the air" और कैप्शन है "This Week"।

End of Feed