iPhone चोरी या फिर खो जाने का अब नहीं टेंशन, Apple भारतीय फैंस के लिए कर दिया धांसू जुगाड़

अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आपको अपने आईफोन की प्रोटेक्शन के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एप्पल का एपलकेयर+ थेफ्ट एंड लॉस प्लान आपकी बड़ी टेंशन खत्म करने वाला है।

अगर आपके पास एप्पल आईफोन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। एप्प्ल ने करोड़ों भारतीय आईफोन यूजर्स को एक बड़ी सुविधा दे दी है। अब आपको अपने महंगे आईफोन के खोने या फिर उसके चोरी होने की टेंशन नहीं लेनी होगी। Apple की तरफ से भारत में Apple Care Plus कवरेज को अपडेट कर दिया गया है। आईफोन यूजर्स को अधिक सेफ्टी देने के लिए कंपनी की तरफ से एपलकेयर+ थेफ्ट एंड लॉस प्लान लॉन्च किया गया है।

Apple iPhone

एप्पल ने करोड़ों आईफोन यूजर्स की बड़ी टेंशन की खत्म।(फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आपने आईफोन खरीदा है और वह खो ना जाए इसके लिए आपको उसे बहुत संभालकर रखना पड़ता है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। अगर आप एप्पल का एपलकेयर+ थेफ्ट एंड लॉस प्लान खरीदते हैं तो आईफोन खो जाने या फिर चोरी होने जाने पर भी आपको रिप्लेसमेंट दिया जाएगा। Apple की तरफ से यह सुविधा पहली बार शुरू की गई है।

End of Feed