iPhone से Android पर अब शिफ्ट होना और भी आसान, Android 17 में आया नया माइग्रेशन फीचर

Google ने Android 17 में नया माइग्रेशन सिस्टम पेश किया है, जिससे iPhone से Android फोन पर डेटा ट्रांसफर करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। इससे करोड़ों यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

Google ने Android 17 में एक नया माइग्रेशन सिस्टम जोड़ा है, जिससे iPhone से Android फोन पर डेटा ट्रांसफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब नए Android फोन को सेट करते समय किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह सुविधा सीधे Android सिस्टम में ही मौजूद होगी।

iPhone (5)

अब यूजर्स आसानी से एंड्रॉयड से आईफोन में डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

पहले की तरह फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, मैसेज और कैलेंडर के साथ-साथ अब दूसरी चीजें भी आप बेहद आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे। नए अपडेट के बाद आप गूगल अकाउंट की डिटेल, सेव किए गए पासवर्ड, वाई-फाई नेटवर्क की डिटेल्स, आप अपने ई-सिम की भी डिटेल्स ट्रांसफर कर पाएंगे।

End of Feed