हाल ही में सैमसंग से लेकर रियलमी, शाओमी और वीवो के कई स्मार्टफोन महंगे हुए हैं, लेकिन इसी बीच सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती की है। भारत में लॉन्च के कुछ महीनों बाद कंपनी ने फोन के दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम कर दी है।
200MP कैमरा से लैस है फोन
नई कीमत Samsung इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के साथ Flipkart पर भी दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि कंपनी ने हाल के महीनों में Galaxy F, A और M सीरीज के कई मॉडल की कीमतें बढ़ाई हैं, ऐसे में Galaxy S26 Ultra पर यह प्राइस कट काफी अहम माना जा रहा है।
Samsung Galaxy S26 Ultra की नई कीमत
Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 1,24,999 रुपये हो गई है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल को अब 1,44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के लॉन्च के समय 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये थी, जबकि 512GB वेरिएंट को 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस तरह दोनों वेरिएंट पर सीधे 15,000 रुपये की कटौती की गई है। यह फोन की लॉन्च के बाद अब तक की सबसे बड़ी कीमत कटौती बताई जा रही है।
Flipkart पर 4,000 रुपये का कैशबैक
फोन की कीमत में 15,000 रुपये की कटौती के अलावा Flipkart पर अतिरिक्त ऑफर भी मिल रहा है। Flipkart Axis और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। अगर ग्राहक इस कैशबैक ऑफर का लाभ उठाता है, तो 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 1,20,999 रुपये तक आ सकती है। यानी लॉन्च कीमत की तुलना में कुल बचत 19,000 रुपये तक हो सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित है और फोन को फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
स्मार्टफोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Samsung का नया Privacy Display फीचर भी दिया गया है, जिसका उद्देश्य आसपास मौजूद लोगों को स्क्रीन पर झांकने यानी 'शोल्डर सर्फिंग' से रोकना है।
200MP कैमरा से लैस है फोन
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खासतौर पर हाई-एंड कैमरा और परफॉर्मेंस अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
Samsung Galaxy S26 Ultra की नई कीमत इसे लॉन्च के मुकाबले काफी आकर्षक बनाती है। खासकर 4,000 रुपये के अतिरिक्त कैशबैक को शामिल करने पर बेस मॉडल की प्रभावी कीमत 1.21 लाख रुपये के करीब पहुंच जाती है।
