Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक छूट

Amazon Great Indian Festival 2026 सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 80% तक छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिलेंगी।

अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट या कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी सेल आने वाली है। Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए होगी। कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में 80% तक की छूट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील भी मिलेंगी।

Amazon Great Indian Festival 2026 sale

SBI कार्ड से पेमेंट पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

SBI कार्ड से पेमेंट पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

सेल के दौरान पात्र SBI क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को लागू शर्तों के अनुसार कैशबैक का फायदा मिल सकता है। Prime मेंबर्स को भी सेल के दौरान कुछ अतिरिक्त फायदे दिए जाएंगे। Amazon ने कई कैटेगरी में अर्ली डील्स पहले ही लाइव कर दी हैं।

End of Feed