iPhone 15 Plus Massive Discount Offer: अमेजन ने अपनी Great Freedom Festival Sale में ग्राहकों की मौज करा दी है। अगर आप अपने लिए स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको सस्ते में खरीदारी का ऐसा धमाकेदार ऑफर दोबारा नहीं मिलने वाला है। अमेजन ग्राहकों को इस सेल में आईफोन्स पर तगड़ी डील्स दे रहा है। अमेजन ग्राहकों को सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट ही नहीं बल्कि बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर में भी अच्छी खासी डील दे रहा है। अमेजन से आप इस समय iPhone 15 Plus को सबसे किफायती दाम में खरीद सकते हैं।
एप्पल के प्रीमियम आईफोन को सस्ती कीमत में घर लाने का है शानदार मौका।(फोटो क्रेडिट-Digit)
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर iPhone 15 Plus करीब 90 हजार रुपये में लिस्ट है लेकिन अब आपके पास इसे सस्ती कीमत में खरीदने का सबसे बड़ा मौका है। अमेजन ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अगर आप बार-बार स्मार्टफोन खरीदने के झंझट से बचना चाहते हैं तो iPhone 15 Plus आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ-साथ शानदार कैमरा और फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट मिलता है। आइए आपको आईफोन के लेटेस्ट ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं।
Amazon के ऑफर ने मचाया हड़कंप
Great Freedom Festival Sale में iPhone 15 Plus को 89,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि सेल ऑफर में कंपनी ने इसके प्राइस में अब तक की सबसे बड़ी कटौती कर दी है। अमेजन ग्राहकों को इस प्रीमियम फोन पर फ्लैट 19% का डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के बाद अब आप iPhone 15 Plus को सिर्फ 72,490 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट यानी 128GB स्टोरेज की है।
फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप बैंक ऑफर में भी अच्छा खासी एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। कंपनी SBI क्रेडिट कार्ड पर 1750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही आपको 2,174 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे EMI पर खरीद सकते हैं और इसके लिए आपको सिर्फ 3,264 रुपये हर महीने देने होंगे।
अमेजन लाया एक और तगड़ा ऑफर
अमेजन ग्राहकों को ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप iPhone 15 Plus खरीदते हैं और अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराते हैं तो 36 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे। अगर आपको ये पूरी वैल्यू हासिल हो जाती है तो आप इस आईफोन को 40 हजार रुपये से कम में घर ला सकते हैं। हालांकि यहां पर एक कंडीशन भी अप्लाई होती है। एक्सचें वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। आपका फोन जितनी वेल कंडीशन में होगा एक्सचेंज वैल्यू उतनी ही ज्यादा होगी।
iPhone 15 Plus के स्पेसिफिकेशन्स
- iPhone 15 Plus में कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल वाला प्रीमियम डिजाइन दिया है।
- इस स्मार्टफोन में को IP68 रेटिंग के साथ लैस किया गया है इसलिए यह पानी में भी सेफ रहेगा।
- iPhone 15 plus में आपको 6.7 इंच डिस्प्ले है जिसमें Ceramic Shield glass की प्रोटेक्शन दी गई है।
- हाई स्पीड परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने A16 Bionic चिपसेट दिया गया है।
- iPhone 15 plus आपको 6GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है।
- फोटोग्राफी लवर्स को इसमें रियर पैनल में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 48+12 मेगापिक्सल के सेंसर का सपोर्ट होगा।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- एप्पल ने इसे पॉवर देने के लिए इसमें 4383 mAh की बड़ी बैटरी दी है।
