Amazon के इस छोटू डिवाइस से पुराना डब्बा TV बन जाएगा स्मार्टटीवी, चला पाएंगे 12,000 से ज्यादा ऐप्स

Amazon Fire TV Stick 4K: फायर टीवी स्टिक 4K के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ मिलने वाले रिमोट में एलेक्सा द्वारा संचालित वॉयस इनपुट का सपोर्ट मिलता है। यानी आप बोलकर इसको कमांड कर सकते हैं। यूजर्स एलेक्सा ऐप के माध्यम से अपने इको डिवाइस को फायर टीवी स्टिक 4K से वायरलेस तरीके से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

Amazon Fire TV Stick 4K: अमेजन ने अपने नए फायर टीवी स्टिक 4K को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को 5,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। नया फायर टीवी स्टिक 4K अपने पुराने मॉडल के मुकाबले कई नए अपग्रेड के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि नए अमेजन फायर टीवी स्टिक 4K (Amazon Fire TV Stick 4K) डिवाइस में अमेजन के ऐप स्टोर के माध्यम से 12,000 से अधिक ऐप्स को एक्सेस किया जा सकता है, जिसमें डिज्नी + हॉटस्टार, जी 5 और जियो सिनेमा जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं।

End of Feed