इस ग्रह पर मिल सकते हैं एलियन, लेकिन क्या इस जीवन को खोज पाएंगे रोवर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2023, 07:10 PM IST

ब्रह्मांड में क्या पृथ्वी के अलावा और भी किसी ग्रह पर जीवन है। खगोल वैज्ञानिक बहुत समय से दावा कर रहे हैं कि इस ग्रह पर जीवन हो सकता है। लेकिन एक समस्या है जिससे वैज्ञानिकों की खोज पर विराम लग सकता है।

बेलिंडा फेरारी, यूएनएसडब्ल्यू सिडनी : खगोल वैज्ञानिक लंबे समय से पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर भी जीवन की तलाश में जुटे हैं। लेकिन उनके सफलता नहीं मिली है और एक ग्रह पर जीवन की संभावना के बावजूद ये कहना मुश्किल है कि हमारे रोवर्स इसका पता लगा ही लेंगे। रोबोटिक रोवर्स वर्तमान में मंगल की सतह की खोज कर रहे हैं। रोवर के मिशन के एक भाग के तहत जीवन के संकेतों का पता लगाने के लिए ग्रह का सर्वेक्षण करना है। हो सकता है कि खोजने के लिए वहां कुछ न हो- लेकिन तब क्या जब वहां कुछ हो, और रोवर्स इसे 'देख' न पाएं?

ब्रह्मांड में क्या पृथ्वी के अलावा और भी किसी ग्रह पर जीवन है

ब्रह्मांड में क्या पृथ्वी के अलावा और भी किसी ग्रह पर जीवन है (Pic: iStock)

नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित नए अनुसंधान से पता चलता है कि रोवर्स के मौजूदा उपकरण वास्तव में जीवन के प्रमाण खोजने के कार्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं। सूक्ष्म जीवविज्ञानी के रूप में जहां यह लगभग असंभव लगता है लेकिन उससे मैं भलीभांति परिचित हूं।

End of Feed