Airtel Travel Week 2026: यात्रियों की हुई मौज, इंटरनेशनल रोमिंग पर 10% की छूट, वीजा पर 4,000 रुपये तक की बचत का मौका

Airtel इस कैंपेन के तहत Out of Office Contest भी चला रहा है। इसमें ग्राहकों को अपने क्रिएटिव आउट ऑफ ऑफिस ईमेल मैसेज भेजने होंगे। इस कॉन्टेस्ट के दो विजेताओं को कंपनी की तरफ से विदेश घूमने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस ट्रिप का पूरा खर्च Airtel उठाएगा।

Airtel ने भारत में Airtel Travel Week 2026 की शुरुआत की है। इस खास ऑफर के तहत कंपनी अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को कई तरह के फायदे दे रही है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। इसमें इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% की छूट, वीजा अप्लाई करने पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट और विदेशी करेंसी से जुड़े फायदे शामिल हैं। इतना ही नहीं, कुछ चुनिंदा ग्राहकों को फ्री में विदेश घूमने का मौका भी मिलेगा। यह कैंपेन 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक Airtel Thanks ऐप पर चलेगा। ग्राहक ऐप के जरिए इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

Airtel

एयरटेल अपने यूजर्स के लिए लेकर आया नया धमाकेदार ऑफर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Airtel Travel Week के तहत 1,000 प्रीपेड और 1,000 पोस्टपेड ग्राहकों को इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा। प्रीपेड ग्राहकों को कूपन मिलने के 15 दिनों के अंदर उसे इस्तेमाल करना होगा। वहीं, कूपन रिडीम करने के 30 दिनों के अंदर विदेश यात्रा करनी होगी। ग्राहक Airtel की प्रीपेड रिचार्ज वेबसाइट पर जाकर अपना इंटरनेशनल रोमिंग पैक चुन सकते हैं और कूपन के साथ जुड़े मोबाइल नंबर से ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

End of Feed