T20 World Cup के लिए Airtel लाया खास रिचार्ज प्लान, फ्री में देख सकेंगे वर्ल्ड कप 2024, जानें डिटेल्स

Airtel T20 World Cup Plans: एयरटेल के फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की शुरुआत 499 रुपये से होती है। इसमें अलग-अलग वैधता और दैनिक डेटा लिमिट वाले तीन प्लान हैं। सबसे महंगा प्लान 3,359 रुपये का है, जो OTT प्लेटफार्म के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।

Airtel T20 World Cup Plans: एयरटेल ने अपने प्रीपेड, पोस्टपेड और एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नए प्लान लॉन्च किए हैं। एयरटेल के इन प्लान के साथ फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन (Disney+ Hotstar subscription) मिलता है। यानी इन रिचार्ज के साथ आप फ्री में वर्ल्ड कप 2024 देख सकते हैं। इसके अलावा प्लान में 20 से अधिक OTT सर्विस के साथ एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले का एक्सेस भी मिलता है। चलिए जानते हैं प्लान की कीमत और सुविधाओं के बारे में...

Airtel T20 World Cup Plans

Airtel T20 World Cup Plans

Airtel Prepaid Plans: फ्री में मिलेगा डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन

एयरटेल के फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की बात करें तो इन प्लान की शुरुआत 499 रुपये से होती है। इसमें अलग-अलग वैधता और दैनिक डेटा लिमिट वाले तीन प्लान हैं। सबसे महंगा प्लान 3,359 रुपये का है, जो OTT प्लेटफार्म का एक साल का सब्सक्रिप्शन देता है। इसके अलावा, यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले पर 20 से ज्यादा OTT प्लेटफार्म को अनलॉक कर पाएंगे।

End of Feed