फोन यूजर्स को झटका! एयरटेल ने अचानक बंद किए ये 4 लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, ये हुआ 16% तक महंगा

Airtel Prepaid Plans: भारती एयरटेल ने 299 रुपये समेत 4 लोकप्रिय प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। इससे ग्राहकों को 349 रुपये का महंगा विकल्प चुनना पड़ेगा, जिससे कंपनी का ARPU 4 से 12 रुपये तक बढ़ेगा।

Airtel Prepaid Plans : भारती एयरटेल ने अपने रीचार्ज प्लान में बड़ा फेरबदल किया है। कंपनी ने अपने कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं, जिससे अब ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले प्लान चुनने होंगे। वित्तीय एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस कदम से एयरटेल की प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू / ARPU) में 4 रुपये से लेकर 12 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

Airtel prepaid plans, Bharti Airtel, recharge packs, plan upgrade, telecom sector, data plans

एयरटेल के रीचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव (तस्वीर-AI)

एयरटेल ने अचानक बंद किए ये 4 लोकप्रिय प्लान

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने हाल ही में बाजार से अपने चार बेहद लोकप्रिय प्रीपेड प्लान - 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले रीचार्ज पैक को पूरी तरह से हटा लिया है। इन प्लान्स के बंद होने से सबसे ज्यादा असर उन मध्यम वर्गीय ग्राहकों पर पड़ेगा जो नियमित रूप से 299 रुपये का प्लान इस्तेमाल करते थे। अब उनके पास इसी तरह की सुविधाओं के लिए महंगे रीचार्ज पैक पर शिफ्ट होने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

End of Feed