Airtel ने पेश किया धमाकेदार प्लान, 200 से कम में पाएं 30 दिन की वैलिडिटी और बहुत कुछ

  • Written by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 10, 2022, 10:28 AM IST

Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नए 199 रुपये वाले प्लान को पेश किया है। इसमें 30 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है।

भारतीय टेलीकॉम कंपनी Airtel 199 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लेकर आई है। ये प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस प्लान को साइलेंटली पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है। ये जानकारी टेलीकॉम टॉक के हवााले से मिली है। ये पहली बार नहीं है जब एयरटेल ने 199 रुपये वाले प्लान को पेश किया हो। पहले भी एयरटेल के पास 199 रुपये वाला प्लान था। इसमें ग्राहकों को 24 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1GB डेटा दिया जाता था। बाद में इस प्लान में रोज 1.5GB डेटा दिया जाने लगा। अब आइए जानते हैं नए प्लान के बारे में।

Airtel ने पेश किया धमाकेदार प्लान

Airtel ने पेश किया धमाकेदार प्लान

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

एयरटेल अपने 199 रुपये वाले प्लान को वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। ये प्लान प्लेटफॉर्म पर लाइव है और यूजर्स इससे रिचार्ज कर सकते हैं। ग्राहकों को इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही इसमें 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और टोटल 300 SMS भी इस प्लान के साथ मिलेंगे।

End of Feed