एयरटेल ने लॉन्च किया रीसाइकल्ड PVC सिम कार्ड, IDEMIA से की साझेदारी

Airtel Recycled PVC SIM Card: एयरटेल भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जिसने रिसाइकिल प्लास्टिक से बने सिम कार्ड लॉन्च किए हैं। अब सिम कार्ड बनाने में वर्जिन प्लास्टिक की जगह रीसाइकिल किए गए प्लास्टिक का इस्तेमाल होगा।

Airtel Recycled PVC SIM Card: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल ने बुधवार को रीसाइकल्ड PVC सिम कार्ड को लॉन्च करने की घोषणा की। एयरटेल ने कहा कि कंपनी अब वर्जिन प्लास्टिक से बने सिम कार्ड्स की जगह रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बने सिम कार्ड पेश करेगी। एयरटेल ने इसके लिए आईडीईएमआईए सिक्योर ट्रांजैक्शन के साथ साझेदारी की है।

Airtel Recycled PVC SIM Card

Airtel Recycled PVC SIM Card

PVC सिम कार्ड वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बनी एयरटेल

एयरटेल भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जिसने रिसाइकिल प्लास्टिक से बने सिम कार्ड लॉन्च किए हैं। अब सिम कार्ड बनाने में वर्जिन प्लास्टिक की जगह रीसाइकिल किए गए प्लास्टिक का इस्तेमाल होगा। इस बदलाव से एक वर्ष में 165 टन से ज्यादा प्लास्टिक का इस्तेमाल कम होगा। साथ ही, 690 टन से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन भी कम होगा।

End of Feed