Airtel ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, 84 दिन वाला यह प्लान हुआ 100 रुपये महंगा

यदि आप भी Airtel के ग्राहक हैं और हर बार 84 दिनों वाला रिचार्ज कराते हैं तो यह खबर आपके लिए है। एयरटेल ने अपने एक 84 दिनों वाले प्लान को चुपके से 100 रुपये तक महंगा कर दिया है।

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को चुपके से बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने एक प्लान को 100 रुपये महंगा कर दिया है। अगर आप Airtel का 84 दिनों वाला लोकप्रिय प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने अपने एक चर्चित प्रीपेड प्लान की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि प्लान के फायदे पहले जैसे ही रखे गए हैं, लेकिन अब ग्राहकों को उसी सुविधा के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।

Airtel Rs 799 Plan closed

100 रुपये महंगा हो गया Airtel का यह प्लान

799 रुपये से बढ़कर हुआ 899 रुपये

Airtel ने अपने 84 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 799 रुपये से बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। यानी इस प्लान पर सीधे 100 रुपये का इजाफा किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इस बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नई कीमत अब कंपनी की साइट पर दिखाई देने लगी है।

End of Feed