अब इस हाइवे पर चलाएंगे गाड़ी तो AI रखेगा नजर, जरा सी चूक पड़ेगी भारी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 17, 2023, 02:57 PM IST

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) पर ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले पर कार्रवाई करने की राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तैयारी शुरू कर दी है।

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) पर ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले पर कार्रवाई करने की राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई के पहले हफ्ते से एक्सप्रेसवे पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम काम करना शुरू कर देगा। यह सिस्टम ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उन वाहनों की पहचान करेगा जो नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं। जिनकी बाद में संबंधित राज्य की पुलिस को वाहन की फोटो और वीडियो भेजी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के नियम के मुताबिक चालान काटकर वाहन चालक के मोबाइल पर जानकारी भेजी जाएगी। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीमा का चयन कर बोर्ड भी लगाए हैं ताकि पुलिस को जांच करने में आसानी हो।

Delhi Mumbai Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

इतनी स्पीड होती है तय

NHAI अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से रोजाना 11 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इनमें सबसे ज्यादा ट्रक और कार हैं। जबकि एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन, ट्रैक्टर, ऑटो आदि चलाने की अनुमति नहीं है। बावजूद नियमों को दरकिनार कर लोग बाइक दौड़ाते हैं। लोग शॉर्ट-कट के चक्कर में वाहनों को गलत दिशा में चलाते है। इसके अलावा कुछ कार चालक एक्सप्रेसवे पर ज्यादा स्पीड में वाहनों को चलाते है। कई बार मार्ग पर कार की स्पीड 200 किलोमीटर से भी ज्यादा की होती है। एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहन न चले इसके लिए हर प्रवेश पॉइंट पर बैरिकेडिंग कर मार्शल तैनात किए हैं।

End of Feed