AI Summit में Adobe का बड़ा ऐलान, लाखों भारतीय छात्रों को फ्री मिलेंगे Photoshop, Acrobat जैसे महंगे ऐप्स

AI Impact Summit 2026: टेक कंपनी Adobe ने भारतीय छात्रों के लिए एआई समिट में बड़ा ऐलान किया है। देश के लाखों छात्रों को फ्री में फोटोशॉप, एक्रोबैट समेत कई ऐप्स का एक्सेस दिया जाएगा।

दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 में दिग्गज कंपनी Adobe ने बड़ा ऐलान किया है। Adobe की तरफ से एआई समिट के दौरान लाखों भारतीय छात्रों को बड़ा तोहफा दिया गया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह मान्यता प्राप्त एजूकेशनल इंस्टीट्यूट्स से जुड़े स्टूडेंट्स को Photoshop, Acrobat, Firefly जैसे पावरफुल क्रिएटिव ऐप्स का फ्री एक्सेस देगी। भारत में क्रिएटिव और एआई स्किल्स को बढ़ावा देने की कदम में Adobe का यह फैसला काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाला है।

Adobe

टेक कंपनी ने लाखों भारतीय छात्रों को दी बड़ी सुविधा।(फोटो क्रेडिट- Adobe)

इन छात्रों को मिलेगा फायदा

आपको बात दें कि कंपनी का यह AI First Offer उन 15,000 स्कूल्स और 500 कॉलेज के स्टूडेंट्स को दिया जाएगा जहां पर छात्रों के लिए कंटेंट क्रिएटर्स लैब (Content Creator Labs) बनाए गए होंगे। गौरतलब है कि यह पहल केंद्र सरकार के केंद्रीय बजट 2026 का हिस्सा है जिसके तहत 2030 तक Animation, Visul Effects, Gaming और Comics जैसे सेक्टर्स में बड़े स्तर पर रोजगार क्रिएट करना है।

End of Feed