भारत में AI अपनाने की रफ्तार हुई तेज, दो साल में निवेश 45 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 71 प्रतिशत कंपनियों ने अपने कारोबारी लक्ष्यों के अनुरूप एआई रणनीति तय कर ली है। फिलहाल एआई का इस्तेमाल करीब 33 प्रतिशत कारोबारी कार्यों में हो रहा है, जो अगले दो वर्षों में 51 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

भारतीय कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिंजेंस (एआई) के प्रायोगिक चरण से आगे बढ़कर अब मूल्य-आधारित क्रियान्वयन पर तेजी से ध्यान दे रही हैं और उद्यम स्तर पर इसके व्यापक उपयोग में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनकर उभर रही हैं। एसएपी की एक अध्ययन रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वैश्विक सॉफ्टवेयर समाधान प्रदाता एसएपी की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एआई निवेश के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने के मामले में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।

AI Content

भारत में एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

भारतीय कंपनियां एआई पर लगभग 2.59 करोड़ डॉलर निवेश की योजना बना रही हैं और इसके अगले दो वर्षों में 45 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के साझेदारी में किए गए वैश्विक अध्ययन पर आधारित इस रिपोर्ट के लिए भारत समेत 13 देशों के 2,600 कारोबारी दिग्गजों से प्रतिक्रिया ली गई है।

End of Feed