Zomato के बाद अब Tech में धमाका! दीपिंदर गोयल की ‘Temple’ जल्द देगी दस्तक, जानें इस डिवाइस के फायदे

जोमैटो और 'इटर्नल' के फ़ाउंडर दीपिंदर गोयल का बहुचर्चित वियरेबल गैजेट 'Temple' अब एक एक्सपेरिमेंटल डिवाइस से आगे बढ़कर कमर्शियल लॉन्च के लिए तैयार है।

Zomato के बाद अब दीपिंदर गोयल अपने ‘Temple’ डिवाइस से तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं। गोयल के अनुसार, 'टेम्पल' का नया वर्शन पहले दिखाए गए डिवाइस के साइज से आधे से भी कम है और इसके लिमिटेड लॉन्च एडिशन के लिए प्री-ऑर्डर जल्द ही शुरू होंगे। गोयल का कहना है कि 'टेम्पल' अब साइज़ के हिसाब से मार्केट में सबसे छोटा पहनने लायक डिवाइस (वियरेबल) है और साथ ही यह अब तक का "सबसे पावरफुल" वर्शन भी है। कंपनी की योजना 2026 के आखिर से पहले इस डिवाइस की शिपिंग शुरू करने की है।

Temple Device

टेम्पल डिवाइस

जो लोग 'टेम्पल' (Temple) पर नजर रखे हुए हैं, उनके लिए यह एक काफ़ी बड़ा कदम है। यह वियरेबल डिवाइस तब चर्चा में आया जब इस साल की शुरुआत में गोयल, राज शमानी के 'फिगरिंग आउट' (Figuring Out) पॉडकास्ट पर दिखाई दिए। उन्होंने माथे के किनारे एक छोटा सा मैटेलिक गैजेट क्लिप किया हुआ था। तब से, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु समेत कई एथलीट्स को भी 'टेम्पल' पहने हुए देखा गया है।

End of Feed