16 डिवाइस एक साथ होंगी कनेक्ट, पॉवर बैंक का भी करेगा काम, Acer ने लॉन्च किया गजब का हॉटस्पॉट डिवाइस

दिग्गज कंपनी एसर की तरफ से एक धमाकेदार डिवाइस लॉन्च किया गया है। एसर ने मार्केट में एक यूनिक वाईफाई हॉटस्पॉट डिवाइस लॉन्च किया है। इस डिवाइस का नाम Acer Connect M4 Mobile Wi-Fi Mobile hotspot है। इसमें कंपनी ने कई सारे फीचर्स दिए हैं। इसमें आप 16 डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

अगर आप अपने घर में वॉईफाई कनेक्शन के लिए एक हॉटस्पॉट डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज लैपटॉप मेकर और स्मार्ट टीवी मेकर कंपनी एसर की तरफ से एक खास तरह का हॉटस्पॉट डिवाइस लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस का नाम Acer Connect M4 Mobile hotspot है। यह डिवाइस फीचर्स और डिजाइन दोनों ही मामलों में काफी यूनिक है। एसर का नया हॉटस्पॉट डिवाइस मार्केट में मौजूद लगभग सभी डिवाइस से काफी अलग है। आप इसके साथ एक साथ 16 डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

HotSpot

एसर ने लॉन्च किया धमाकेदार हॉटस्पॉट डिवाइस। (फोटो क्रेडिट-@FoneArena)

Acer Connect M4 5G Mobile Wi-Fi Mobile hotspot में आपको एकदम अलग डिजाइन देखने को मिलता है। अगर आप इसे देखेंगे तो यह आपको पहली नजर में किसी स्मार्टफोन जैसा लगेगा। यह साइज में इतना ज्यादा कॉम्पैक्ट हैं कि आप इसे पॉकेट में भी रख कर इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed