AC का Dry Mode क्या है, कब और क्यों करें इस्तेमाल

आप एसी का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन कभी एसी रिमोट पर गौर किया हो तो एसी के अलग-अलग मोड्स आपको भी जरूर नजर आए होंगे। लेकिन किस मोड का इस्तेमाल कब करना चाहिए इसे लेकर जरूर कंफ्यूज हो गए होंगे।

AC Dry Mode Guide: एसी का इस्तेमाल गर्मी से राहत पाने के लिए लगभग हर घर और ऑफिस में किया जाता है। ज्यादातर लोग एसी को सिर्फ कूलिंग के लिए चलाते हैं और रिमोट में दिए अलग-अलग मोड्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। हालांकि, एसी में मौजूद हर मोड का अपना अलग काम होता है। इन्हीं में से एक Dry Mode है, जो खासतौर पर हवा में मौजूद नमी को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि एसी का ड्राई मोड क्या होता है, यह कैसे काम करता है और इसे कब इस्तेमाल करना चाहिए।

AC Dry Mode

AC Dry Mode क्या है (Photo: iStock)

Dry Mode क्या होता है?

एसी का Dry Mode कमरे की हवा में मौजूद अतिरिक्त ह्यूमिडिटी को कम करने में काम आता है। इस मोड में एसी का फोकस कमरे को तेजी से ठंडा करने के बजाय हवा से नमी हटाने पर होता है। रिमोट में इसे आमतौर पर ‘Dry’ या पानी की बूंद के निशान से पहचाना जा सकता है।

End of Feed