Aadhaar Authentication History: आधार कार्ड आज के समय में सबसे बड़ा और जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। इसका इस्तेमाह हर उस जगह पर किया जा रहा है जहां पर आईडी प्रूफ की जरूरत होती है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक संबंधित काम, नया सिम खरीदने और दूसरी कई जरूरी जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हमारी पर्सनल और बायोमेट्रिक डिटेल्स मौजूद होती हैं। इसलिए अगर आधार किसी और के हाथ में लग जाए तो इससे बड़ी मुश्किल हो सकती है।
यूआईडीएआई आधार धारकों को कई तरह की सुविधाएं देता है।(फोटो क्रेडिट-Digit)
UIDAI आधार धारकों को कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स देता है। हर एक सिक्योरिटी फीचर का अपना एक अलग मकसद है। ऐसी ही एक सुविधा जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कब और कहां-कहां इस्तेमाल किया गया है। लोगों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अब आधार कार्ड को ट्रैक करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। आप बिना आधार सेंटर गए ही आसानी से मालूम कर सकते हैं कि कहां-कहां आधार कार्ड इस्तेमाल किया गया है।
आधार कार्ड की डिटेल्स जानने के लिए आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप का ऑप्शन चुन सकते हैं। दोनों ही जगह आपको ‘Authentication History' का ऑप्शन मिल जाएगा। इसके प्रॉसेस की प्रक्रिया पहले काफी लंबी थी लेकिन अब इसे काफी आसान बना दिया गया है। अब आसानी से आप घर बैठे आधार की डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।
इस तरह से ऐप में हिस्ट्री चेक करें
- आधार कार्ड की जानकारी लेने के लिए आपके लिए मोबाइल ऐप काफी मददगार साबित होने वाला है।
- आपको सबसे पहले mAadhaar ऐप डाउनलोड करके उसे ओपन करना होगा इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर स्वाइप करना होगा।
- अब आपको डिस्प्ले परकई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से आपको ‘Auth History’ पर क्लिक करना होगा।
- इस पर टैप करते ही आपके सामने एक पूरी लिस्ट खुल जाएगी जिससे आप मालूम कर सकते हैं कि आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।
ऐप में मिलते हैं दूसरे कई फीचर्स
आपको बता दें कि नए आधार ऐप में सिर्फ ऑथेंटिकेशन प्रॉसेस को ही आसान नहीं बनाया गया है बल्कि आपको दूसरे कई सारे यूजफुल फीचर्स भी मिलते हैं। आप अब आधार क्यूआर कोड भी आसानी से शेयर कर सकते हैं जिससे आपको हर जगह पर फिजिकल कार्ड ले जाने की टेंशन नहीं होगी। इसके अलावा इस ऐप में यूजर्स को बॉयोमेट्रिक लॉक और अनलॉक का फीचर भी मिलता है। अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो जाता है तो आप कुछ सेकंड में उसे लॉक कर सकते हैं जिससे आपका पर्सनल डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।
