बन गया नया कानून, सरकार पढ़ेगी आपके WhatsApp मैसेज, जानें क्या है इस मैसेज की सच्चाई?

WhatsApp की कॉल रिकॉर्डिंग, सभी सोशल मीडिया की सरकारी निगरानी और फोन को मंत्रालय के सिस्टम से जोड़ने जैसी बातें करने वाला यह वायरल मैसेज फर्जी है। यूजर्स को ऐसे दावों की आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करने के बाद ही उन पर विश्वास करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर WhatsApp को लेकर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार WhatsApp चैट और कॉल की निगरानी के लिए नए नियम लागू करने जा रही है। वायरल मैसेज में कहा गया है कि WhatsApp की सभी वॉयस और वीडियो कॉल रिकॉर्ड की जाएंगी और उनकी रिकॉर्डिंग सेव की जाएगी। इसके अलावा WhatsApp समेत Facebook, Twitter और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी किए जाने का भी दावा किया गया है।

WhatsApp Status

कॉल रिकॉर्ड और फोन मॉनिटरिंग का किया गया दावा

PIB Fact Check ने बताया फेक

वायरल मैसेज को PIB Fact Check ने फर्जी बताया है। PIB ने सोशल मीडिया पोस्ट में साफ तौर पर कहा है कि सरकार ने WhatsApp की निगरानी से जुड़े ऐसे कोई नए दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं। यानी WhatsApp यूजर्स को इस तरह के मैसेज से घबराने या इसे आगे शेयर करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed