बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर हो सकता है बड़ा फैसला, बिहार सरकार कर रही है तैयारी

गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे चौधरी ने कहा, "राज्य सरकार ने इस संबंध में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निम्हांस) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। नाबालिगों के बीच स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन गेमिंग बढ़ने पर नियंत्रण का मुद्दा गंभीर चिंता का विषय है।

बिहार सरकार बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने और सोशल मीडिया मंचों के संपर्क में रहने से होने वाले दुष्प्रभावों पर नियंत्रण के लिए एक नीति तैयार कर रही है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में दी।

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर हो सकता है बड़ा फैसला, बिहार सरकार कर रही है तैयारी

(AP Photo/Steven Senne, File)

PTI/भाषा के मुताबिक गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे चौधरी ने कहा, "राज्य सरकार ने इस संबंध में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निम्हांस) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। नाबालिगों के बीच स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन गेमिंग बढ़ने पर नियंत्रण का मुद्दा गंभीर चिंता का विषय है। यह बहु-क्षेत्रीय विषय है, जिसमें कई हितधारक शामिल हैं। निम्हांस की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सभी संबंधित पक्षों की बैठक बुलाकर इस संबंध में नीति तैयार की जाएगी।"

End of Feed