साल में 13 बार रिचार्ज कराने का झंझट होगा खत्म? सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए ये निर्देश

28 Days Recharge Plan To End Soon: टेलीकॉम इंडस्ट्री का कहना है कि हर महीने के दिनों की संख्या अलग-अलग होती है, इसलिए 30 दिन का प्लान अनिवार्य करने से भी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी, हालांकि जियो और एयरटेल के पास 30-31 दिनों वाले प्लान पहले हैं लेकिन इनकी कीमतें अधिक हैं।

देश में टेलीकॉम रिचार्ज प्लान को लेकर एक पुराना मुद्दा फिर चर्चा में है। साल 2016 में रिलायंस जियो के आने के बाद देश में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ 28 दिन के रिचार्ज का, जबकि पहले 30 या 31 दिन के यानी मासिक रिचार्ज प्लान आते थे। 28 दिन की वैधता वाले “मंथली” प्लान के कारण यूजर्स को साल में 12 की बजाय 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ता है। इस मुद्दे को हाल ही में आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चढ्ढा ने संसद में उठाया था।

सरकार का 30 दिन वाले प्लान पर जोर

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले प्लान को ज्यादा प्रमोट करने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्लान पहले से मौजूद हैं, लेकिन उनकी जानकारी और प्रचार को बढ़ाने की जरूरत है ताकि उपभोक्ताओं को सही विकल्प मिल सके।

End of Feed