भारत की नई उड़न तश्तरी पूजा सिंह, इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में जीता गोल्ड मेडल

Indian Athletics Series: 19 साल की पूजा सिंह ने महिलाओं की ऊंची कूद में अपना दबदबा कायम रखते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। पूजा ने 1.81 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया।

Indian Athletics Series: भारतीय एथलेटिक्स के युवा सितारों ने रविवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की 19 साल की पूजा सिंह ने महिलाओं की ऊंची कूद में अपना दबदबा कायम रखते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं पुरुषों की लंबी कूद में एनसीओई बेंगलुरु के डेविड पी ने रोमांचक मुकाबले में बाजी मारी। पूजा सिंह के हालिया परफॉर्मेंस को देखते हुए लोग उन्हें भारत की नई उड़न तश्तरी करार दे रहे हैं।

Pooja Singh

पूजा सिंह ने जीता गोल्ड (official_pooja_hj)

पूजा सिंह ने आसानी से जीता गोल्ड

पूजा सिंह ने 1.81 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। उनके लिए ये जीत आसान रही क्योंकि बाकी एथलीट उनके आसपास भी नहीं पहुंच सकीं। पूजा का हालिया फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही हांगकांग में हुई एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर कूदकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि इस बार वो अपने रिकॉर्ड से दूर रहीं, लेकिन गोल्ड जीतने के लिए 1.81 मीटर काफी था। तमिलनाडु की गिजी जॉर्ज ने 1.64 मीटर के साथ सिल्वर और रेलवे की सलीहा केएच ने 1.60 मीटर के साथ ब्रॉन्ज जीता।

End of Feed