World Athletics Championship: भाग लेने चूक सकती है भारतीय मिक्स्ड 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 30, 2023, 11:46 PM IST

भारत की चार गुणा चार सौ मीटर मिक्स्ड रिले टीम आगामी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका गंवाने की कगार पर पहुंच गई है। किस्मत से ही अब उसके लिए टूर्नांमेंट के दरवाजे खुल सकते हैं।

नई दिल्ली: भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से चूक सकती है क्योंकि वह रविवार को कोलंबो में श्रीलंका राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करने में विफल रही। भारतीय टीम अभी विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर है और क्वालीफाइंग समय रविवार को खत्म हो गया। सत्रह अगस्त को होने वाली स्पर्धा में 16 टीम हिस्सा लेंगी।

Indian Mixed Relay Team

भारतीय 4X400 मिक्स्ड रिले टीम

रविवार मध्यरात्रि समयसीमा खत्म होने के बाद एथलेटिक्स की वैश्विक संचालन संस्था विश्व एथलेटिक्स संबंधित स्पर्धाओं में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों के राष्ट्रीय संघों को निमंत्रण भेजेगी। अगर कोई सदस्य देश अपने क्वालीफाई करने वाली खिलाड़ी या रिले टीम को हटाने का फैसला करता है तो क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची दो अगस्त को जारी होगी।

End of Feed