विनेश के साथ जुड़े सहयोगी स्टाफ के खिलाफ हो कार्रवाई, बोले- WFI अध्यक्ष संजय सिंह

WFI President Sanjay Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित करने पर उनसे सहयोगी स्टाफ को कठघरे में खड़े किया। उन्होंने बताया कि सहयोगी स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए इसके पीछे जिनकी जिम्मेदारी बनती है।

WFI President Sanjay Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने बुधवार को विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद उनके साथ जुड़े सहयोगी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि फाइनल से पहले वजन को दायरे में नहीं रखने की गलती स्वीकार्य नहीं है। अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले से कुछ घंटे पहले विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया जिससे भारत को बड़ा झटका लगा।

wrestling news

संजय सिंह (साभार-ANI/WFI)

वजन मापने की प्रक्रिया के दूसरे दिन उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया और इसके परिणामस्वरूप उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश के खिलाफ सेमीफाइनल में हारने वाली क्यूबा की पहलवान गुजमैन लोपेज युसनेलिस अब स्वर्ण पदक के लिए हिल्डेब्रांट से भिड़ेंगी। विनेश बेल्जियम के अपने निजी कोच वोलेर अकोस के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी मानसिक अनुकूलन कोच वेन लोम्बार्ड के साथ भी काम किया है।

End of Feed