VIDEO: ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, मनु भाकर ने एयर पिस्टल, हरमनप्रीत ने हॉकी स्टिक की भेंट

PM Modi Meets Indian Olympic Athletes: पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर प्रधाननंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है। उन्होंने प्लेयर्स का हौसला बढ़ाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

PM Modi Meets Indian Olympic Athletes: पेरिस ओलंपिक 2024 समाप्त हो गया है और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सारे भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं। देश का मान बढ़ाने वाले इन प्लेयर्स को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर हुए कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर इन सभी एथलिट से मुलाकात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

pm modi meets indian athletes

पीएम मोदी ओलंपिक के खिलाड़ियों से मिले (फोटो- ANI)

भारत की तरफ से 117 खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था। जिसमें से भारत को 6 मेडल प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वे बाकि प्लेयर्स से भी मिले और उनका हौसला बढ़ाया।

End of Feed