लगा लीजिए अलार्म, विनेश के सिल्वर मेडल को लेकर आज रात इतने बजे आएगा फैसला

Vinesh Phogat Verdict: विनेश फोगाट की अपील पर फैसला आज रात आने वाला है। सुनवाई पूरी की जा चुकी है और फैसले के लिए थोड़ा वक्त लिया जा रहा है। उम्मीद है कि फैसला विनेश के पक्ष में आए और भारत को 7वां मेडल मिले।

Vinesh Phogat Verdict: खेल पंचाट (CAS) पहलवान विनेश फोगाट मामले पर शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) अपना फैसला सुनाएगा। विनेश ने 50 किग्रा स्वर्ण पदक मुकाबले से अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को चुनौती दी है और पेरिस ओलंपिक में युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज के साथ साझा रजत पदक से सम्मानित होने के लिए सीएएस का दरवाजा खटखटाया है।

vinesh Phogat news

विनेश फोगाट फैसला (साभार-X)

एकमात्र मध्यस्थ डॉ. एनाबेले बेनेट एसी एससी (ऑस्ट्रेलिया) ने सभी पक्षों - आवेदक विनेश फोगाट, प्रतिवादियों यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ-साथ इच्छुक पक्ष के रूप में भारतीय ओलंपिक संघ को तीन घंटे तक सुना।

End of Feed