उत्‍तर प्रदेश पहुंची हॉकी विश्‍व कप ट्रॉफी, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किया स्‍वागत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2022, 12:08 AM IST

Yogi Adityanath welcomes Hockey World Cup trophy: 15वें पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पहुंचने पर ट्रॉफी का अनावरण किया। भारत की मेजबानी में 13 से 29 जनवरी 2023 तक विश्‍व कप आयोजित होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हॉकी विश्‍व कप ट्रॉफी उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची
  • मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्रॉफी का अनावरण किया
  • भारत में 13 से 29 जनवरी तक विश्‍व कप का आयोजन होगा

लखनऊ: भारत की मेजबानी में आगामी 13 से 29 जनवरी 2023 तक आयोजित '15वें पुरुष हॉकी विश्व कप' की ट्रॉफी खेल प्रेमियों के अवलोकनार्थ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पहुंचने पर ट्रॉफी का अनावरण किया। यहां जारी बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने यहां पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर हॉकी पुरुष वर कप-2023 की ट्रॉफी का अनावरण किया।

cm yogi

योगी आदित्‍यनाथ ने विश्‍व कप ट्रॉफी का अनावरण किया

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने तोक्यो ओलंपिक 2020 की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। उपाध्याय के खेल योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'राज्य सरकार राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं के लिए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।'

End of Feed