अमेरिकी ओपन के युगल चैंपियन मैक्स पर्सेल डोपिंग के कारण निलंबित

Max Purcell Suspended On Doping Charges: दो बार के ग्रैंड स्लैम विजेता युगल खिलाड़ी मैक्स पर्सेल को टेनिस के डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में इसकी सूचना दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टेनिस दिग्गज मैक्स पर्सेल हुए निलंबित
  • डोपिंग मामले में दोषी पाए गए मैक्स
  • दो बार के यूएस ओपन डबल्स चैम्पियन हैं मैक्स

दो बार के ग्रैंड स्लैम विजेता युगल खिलाड़ी मैक्स पर्सेल को टेनिस के डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने टेनिस के डोपिंग रोधी नियमों के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने की बात स्वीकार की है, जो प्रतिबंधित तरीके से दवा लेने से संबंधित है।

Max Purcell Suspended

मैक्स पर्सेल (Instagram)

पर्सेल ने भी इंस्टाग्राम पर एक बयान पोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अनजाने में 100 मिलीलीटर की स्वीकार्य सीमा से अधिक विटामिन का इंजेक्शन लिया था। इस टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने मेडिकल क्लिनिक को बता दिया था कि वह एक खिलाड़ी है और इसलिए इंजेक्शन की मात्रा 100 मिलीलीटर से कम होनी चाहिए लेकिन रिकॉर्ड से पता चला कि यह सीमा से अधिक थी।

End of Feed