US Open 2026 Final: क्या अमेरिका को 23 साल बाद खिताब जिता पाएंगे बेन शेल्टन, फाइनल में ज्वेरेव से मुकाबला

US Open 2026 Final: अमेरिका को 23 साल से यूएस ओपन का विजेता नहीं मिला है। आखिरी बार 2003 में एंडी रॉडिक जीते थे। अब बेन शेल्टन के पास यह सूखा खत्म करने का मौका है। वे यूएस ओपन 2026 के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में उनका सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

US Open 2026 Final: अमेरिका के युवा सनसनी बेन शेल्टन यूएस ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंच चुके हैं और अब वे 23 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। अमेरिका को आखिरी बार 2003 में एंडी रॉडिक ने यूएस ओपन का खिताब जिताया था। उसके बाद से कोई भी अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी यह ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। शेल्टन का यह सफर बेहद शानदार रहा है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे कार्लोस अल्काराज को एक रोमांचक पांच सेट के मैराथन मुकाबले में हराकर सबको चौंका दिया था।

Ben Shelton

बेन शेल्टन (फोटो साभार- US Open/X)

आज होगा यूएस ओपन फाइनल का मुकाबला

यह इस साल के टूर्नामेंट का सबसे थ्रिलर मैच माना जा रहा है। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने अपने ही देश के दोस्त और प्रतिद्वंदी फ्रांसेस टियाफो को हराया। पहला सेट गंवाने के बाद शेल्टन ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीते और 4 सेट में मैच अपने नाम कर लिया। फाइनल में पहुंचने के बाद शेल्टन बेहद उत्साहित हैं। जियोस्टार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह तैयार हूं। रविवार को जंग होने वाली है। मैं कोर्ट पर अपना सब कुछ छोड़ दूंगा। जीतूं या हारूं, मुझे खुद पर गर्व रहेगा, लेकिन यह मेरा सपना है। जिसके लिए मैं खेल रहा हूं वह अब मेरे ठीक सामने है और मैं पीछे नहीं हटूंगा।"

End of Feed