स्पोर्ट्स

US Open 2024: भारत के भांबरी और बालाजी अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे

US Open 2024: भारतीय टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी ने अमेरिकी ओपन पुरूष युगल वर्ग में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पहले दौर के मुकाबले जीत लिये हैं। बालाजी और अर्जेंटीना के गुइडो एंड्रियोजी ने न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और मैक्सिको के मिगुल रेयेस वारेला को 5-7, 6-1, 7-6 से हराया।

Image

अपने जोड़ीदार के साथ युकी भांबरी (Yuki Bhambri/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूएस ओपन 2024
  • भारत के युकी भांबरी और श्रीराम बालाजी की जीत
  • अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंचे

US Open 2024: भारत के युगल खिलाड़ियों एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी ने अमेरिकी ओपन पुरूष युगल वर्ग में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पहले दौर के मुकाबले जीत लिये हैं।

बालाजी और अर्जेंटीना के गुइडो एंड्रियोजी ने न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और मैक्सिको के मिगुल रेयेस वारेला को 5-7, 6-1, 7-6 से हराया।अमेरिकी ओपन में अच्छे प्रदर्शन से स्वीडन के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से पहले बालाजी का आत्मविश्वास बढेगा जो भारत के मुख्य युगल खिलाड़ी हैं।

उन्होंने जीत के बाद कहा ,‘‘ यह करीबी मुकाबला था । खास तौर पर मेरा जोड़ीदार और मिकी पूर्व जोड़ीदार थे तो उसके लिये मानसिक तौर पर इतना आसान नहीं था । हम पहला सेट हार गए जिसमें हमने अंक बनाने के कई मौके गंवाये । आखिरी सेट में हमने मजबूती से प्रदर्शन किया।’’

युकी और फ्रांस के अलबानो ओलिवेत्ती ने स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी रियान सेजेरमैन और पैट्रिक टी को 6 . 3, 6 . 4 से मात दी । अब उनका सामना अमेरिका के आस्टिन क्राइसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर से होगा ।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article