अमेरिका ने एकतरफा मुकाबले में पराग्वे को हराया, मेजबान ने 4-1 से जीत दर्ज कर फीफा विश्व कप में रचा इतिहास

अमेरिका ने 32 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर खेले जा रहे विश्व कप की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। अपने पहले मुकाबले में मेजबान यूएसए ने पराग्वे को 4-1 से करारी शिकस्त दी। अमेरिका की विश्व कप में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने इस टूर्नामेंट में कभी तीन से अधिक गोल नहीं किए थे। यही नहीं अमेरिकी टीम ने पहले हाफ में तीन गोल दागे जो विश्व कप में उसका रिकॉर्ड है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने 32 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर खेले जा रहे विश्व कप की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। अपने पहले मुकाबले में मेजबान यूएसए ने पराग्वे को 4-1 से करारी शिकस्त दी। अमेरिका ने रिकॉर्ड तोड़ आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए यह जीत दर्ज की। फोलारिन बालोगुन ने दो गोल दागे।

US won Football Match

अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से हराया। फोटो- एपी

अमेरिका की विश्व कप में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने इस टूर्नामेंट में कभी तीन से अधिक गोल नहीं किए थे। यही नहीं अमेरिकी टीम ने पहले हाफ में तीन गोल दागे जो विश्व कप में उसका रिकॉर्ड है। क्रिश्चियन पुलिसिच ने पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल करने में मदद की। 7वें मिनट में डेमियन बोबाडिला ने गोल दाग कर अमेरिका को बढ़त दिलाई।

End of Feed