Australian Open: यूक्रेन की टेनिस स्टार ने रचा इतिहास, पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने कोको गॉफ को हराकर बड़ा उलटफेर किया। एलिना ने गॉफ को सीधे सेटों में हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका सामना नंबर-1 सीड आर्यना सबालेंका से होगा, जिनके खिलाफ वह अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी।

मेलबर्न, आईएएनएस। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर किया है। एलिना ने तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ को सीधे सेटों में हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं, उनका यह चौथा ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल होगा। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्वितोलिना ने 59 मिनट तक चले मुकाबले में गॉफ को 6-1, 6-2 से मात दी।

Elina Svitolina

यूक्रेन की टेनिस स्टार ने अमेरिका की खिलाड़ी को दी मात। फोटो- AP

मैच की शुरुआत से ही स्वितोलिना ने आक्रामक और सटीक खेल दिखाया। दूसरी ओर, कोको गॉफ अपनी सर्विस और अनफोर्स्ड एरर्स से जूझती नजर आईं। शुरुआती सेट में गॉफ की सर्विस लगातार दबाव में रही और एक अहम गेम में दो डबल फॉल्ट कर बैठीं। इससे स्वितोलिना को आसान ब्रेक मिला। स्वितोलिना की पैनी बेसलाइन स्ट्रोक्स और बेहतर मूवमेंट ने पहले सेट को एकतरफा बना दिया, जिसे उन्होंने 6-1 से अपने नाम किया।

End of Feed