Global Chess League: त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ने रचा इतिहास, इस टीम को हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2023, 01:07 PM IST

Global Chess League: दुबई में खेले गए ग्लोबल चेस लीग मुकाबले में त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ने कब्जा जमाया। त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स के डेनमार्क के ग्रैंडमास्टर योनास जेयर ने सडन डेथ मुकाबले में अपग्रेड मुंबा मास्टर्स के जोवाखीर सिंदारोव को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

Global Chess League: डेनमार्क के ग्रैंडमास्टर योनास जेयर ने ‘सडन डेथ’ मुकाबले में अपग्रेड मुंबा मास्टर्स के जोवाखीर सिंदारोव को हराकर त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को पहली ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का खिताब दिलाया। तीन चरण के टाईब्रेक के जरिए विजेता का फैसला किया। रेपिड बाजी के दो दौर ड्रॉ रहे जबकि इसके बाद ब्लिट्ज बाजी के दो दौर भी बराबरी पर छूटे। चैंपियन का फैसला अंतत: सडल डेथ ब्लिट्ज बाजियों की श्रृंखला के साथ हुआ जहां चौथी बाजी में फैसला आया।

Global Chess League

जीत के बाद जश्न मनाते हुए त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स के खिलाड़ी। (फोटो- त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स के ट्विटर से)

टूर्नामेंट के सबसे अनुभवहीन खिलाड़ियों में शामिल रहने के अलावा अपने अधिकांश मुकाबले गंवाने वाले जेयर ने हालांकि सबसे महत्वपूर्ण लम्हे पर टीम के लिए जीत दर्ज की। जेयर ने रविवार रात की जीत के बाद कहा, ‘अंतिम बाजी बेहद तनावपूर्ण थी। यह बेहद रोमांचक थी। मैं अब भी कांप रहा हूं। लेवोन अरोनियम (टीम कप्तान) ने मुझे कहा कि आप संघर्ष करो, अगर आप इस बाजी को जीतते हैं तो आप प्रतियोगिता जीत जाओगे।’

End of Feed