CWG 2026: चोटिल तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, बने राष्ट्रमंडल खेलों में डेकथलॉन का कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय

भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने शुक्रवार को घुटने की पुरानी चोट से जूझते हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के डेकथलॉन का कांस्य पदक अपने नाम करके इतिहास रच दिया। वो ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।

ग्लास्गो: भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने शुक्रवार को घुटने की पुरानी चोट से जूझते हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के डेकथलॉन का कांस्य पदक अपने नाम करके इतिहास रच दिया। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर तेजस्विन ने दो दिनों तक चलने वाली 10 इवेंट्स की इस प्रतियोगिता में कुल 7,976 अंक हासिल किए। उन्होंने 'क्रॉनिक पेटेलर टेंडिनाइटिस'(जिसे 'जंपर्स नी' भी कहा जाता है) के बावजूद हिस्सा लिया। इसी चोट की वजह से उन्हें गेम्स की शुरुआत में पुरुषों की हाई जंप इवेंट से हटना पड़ा था।

Tejaswin Shankar

तेजस्विन शंकर (फोटो क्रेडिट AI Generated)

लिंडर विक्टर ने जीता गोल्ड

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के लिंडन विक्टर ने 8,096 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं कनाडा के डेमियन वॉर्नर ने 8,036 पॉइंट्स के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

End of Feed