SWI vs CAM, FIFA WC: स्विस टीम जीती, लेकिन गोल करके एंबोलो ने इसलिए नहीं मनाया जश्न

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2022, 07:41 PM IST

Switzerland vs Morocco Match Highlights, FIFA World Cup 2022: एंबोलो के गोल से स्विट्जरलैंड ने गुरुवार को यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप जी मैच में कैमरून को 1-0 से हरा दिया। एंबोलो ने भले ही स्विट्जरलैंड को महत्वपूर्ण जीत दिलाई हो लेकिन उन्होंने अपने इस वादे को निभाया कि अगर वह उस देश के खिलाफ गोल करेंगे जहां उनका जन्म हुआ तो वह इसका जश्न नहीं मनाएंगे।

ब्रील एंबोलो के गोल से स्विट्जरलैंड ने गुरुवार को यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप जी मैच में कैमरून को 1-0 से हरा दिया। एंबोलो ने भले ही स्विट्जरलैंड को महत्वपूर्ण जीत दिलाई हो लेकिन उन्होंने अपने इस वादे को निभाया कि अगर वह उस देश के खिलाफ गोल करेंगे जहां उनका जन्म हुआ तो वह इसका जश्न नहीं मनाएंगे।

breel_embolo

ब्रील एंबोलो (AP)

एंबोलो ने 48वें मिनट में गोलमुख के सामने मिले शेरडन शकीरी के पास को दाएं पैर से दनदनाता हुआ शॉट लगाकर गोल में पहुंचाया। एंबोलो ने गोल करने के बाद अपने दोनों हाथ फैला दिए और जब टीम के उनके साथी जश्न मनाने के लिए उनकी तरफ दौड़े तो उन्होंने अपने दोनों हाथ मुंह पर रख लिए। उन्होंने अल जेनोब स्टेडियम में गोल के पीछे मौजूद स्विट्जरलैंड के प्रशंसकों और फिर विपरीत गोल के पीछे मौजूद कैमरून के प्रशंसकों की ओर इशारा किया।

End of Feed