हद हो गई! ज्यादा सुंदर होने की वजह से इस खिलाड़ी को पेरिस ओलंपिक से वापस घर भेजा गया, देखिए वायरल तस्वीरें

Luana Alonso sent back home due to her beauty: खेल जगत में भी क्या-क्या होता रहता है, कुछ खबरें आपको हैरान कर देती हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जहां पैराग्वे की तैराक लुआना अलोंसो को इसलिए वापस घर भेज दिया गया क्योंकि उनकी खूबसूरती सबको भ्रमित कर रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024 का अजीबोगरीब मामला
  • पैराग्वे की लुआना अलोंसो की खूबसूरती पड़ी उन पर भारी
  • लुआना को ज्यादा सुंदर होने की वजह से वापस घर भेजा गया

Paris Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे खेलों के सबसे बड़े आयोजन समर ओलंपिक 2024 से आए दिन कई दिलचस्प और कई बार अजीब खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा खबर तैराकी जगत से है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पैराग्वे की 20 वर्षीय तैराक लुआना अलोंसो (Luana Alonso) को ना सिर्फ ओलंपिक विलेज में कमरा खाली करने को बोला गया, बल्कि उनको वापस घर भेज दिया गया। इसकी वजह जो सामने आई है उसने दुनिया को हैरान कर दिया है।

Luana Alonso Sent Back Home Due to Her Beauty

लुआना अलोंसो (Instagram)

दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार लुआना अलोंसो को इसलिए वापस पैराग्वे भेज दिया गया है क्योंकि वो बेहद खूबसूरत हैं। जी हां, यही है कारण। बताया जा रहा है कि कई अधिकारियों का मानना था और खिलाड़ियों ने शिकायत की थी कि इस एथलीट की सुंदरता ध्यान भंग करने वाली है। अधिकारियों को लगा कि उनका खेल गांव (जहां एथलीट ठहरते हैं) में रहना अब उचित नहीं है इसलिए उनको वापस घर भेज दिया गया। लुआना तो घर चली गईं लेकिन अब इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल होने लगी हैं।

End of Feed