सुनील छेत्री का खुलासा, फुटबॉल के प्रति जुनूनी होना किसने सिखाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 30, 2023, 08:46 AM IST

Indian Star Player Sunil Chhetri: भारतीय टीम के स्टार फुटबॉल और कप्तान सुनील छेत्री ने अपने मन की बात बताई। उन्होंने फुटबॉल के प्रति जुनूनी होने का सीख देने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा किया। मोहन बागान दिवस के मौके पर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्टार फुटबॉल सुनील छेत्री ने यह बात कही।

Indian Star Player Sunil Chhetri: भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने शनिवार को कहा कि भारत और मोहन बागान के पूर्व डिफेंडर सुब्रत भट्टाचार्य ने उन्हें इस खेल के प्रति जुनूनी होने सिखाया। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक 38 साल के छेत्री ने 2002 में मोहन बागान में कोच भट्टाचार्य के तहत अपने पेशेवर क्लब फुटबॉल की शुरुआत की थी। क्लब के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान यहां भट्टाचार्य की आत्मकथा का अनावरण भी हुआ।

Sunil Chhetri

भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री। (फोटो- Twitter)

छेत्री ने मोहन बागान दिवस समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा, ‘मैंने हमेशा सभी को यह कहते हुए सुना है कि बबलू दा (भट्टाचार्य का घरेलू नाम) एक शीर्ष खिलाड़ी थे, वह ऐसे या वैसे है। लेकिन जब वह खेलते थे तब मैं तब पैदा नहीं हुआ था और उसके युग के ज्यादा वीडियो नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं कि जब मैं पहली बार 2002 में इसी मैदान पर खेलने आया था, तो मुझे नहीं पता था कि मोहन बागान के लिए खेलने का क्या मतलब है, क्लब की विरासत, जर्सी के लिए भावना के क्या मायने है।’

End of Feed