एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः सुमित ने शानदार प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2022, 09:05 PM IST

Sumit in Asian Boxing Championship Semi-Finals: भारतीय मुक्केबाज सुमित (75 किलो) ने थाईलैंड के बोरवोर्न कदमदुआन को 3 . 2 से हराकर जोर्डन के अम्मान में चल रही एशियाई चैम्पियनशिप में भारत का एक और पदक पक्का कर दिया। थाईलैंड ओपन चैम्पियन सुमित ने बंटे हुए फैसले के आधार पर क्वार्टर फाइनल जीता।

भारतीय मुक्केबाज सुमित (75 किलो) ने थाईलैंड के बोरवोर्न कदमदुआन को 3-2 से हराकर जोर्डन के अम्मान में चल रही एशियाई चैम्पियनशिप में भारत का एक और पदक पक्का कर दिया। थाईलैंड ओपन चैम्पियन सुमित ने बंटे हुए फैसले के आधार पर क्वार्टर फाइनल जीता । अब उनका सामना गत चैम्पियन उजबेकिस्तान के जाफरोव सैदामशिद से होगा।

sumit_ians

सुमित ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

भारत के अब 11 पदक पक्के हो गए हैं । भारत के सचिन (71 किलो) और लक्ष्य चाहर (80 किलो) अपने अपने मुकाबले हारकर बाहर हो गए। सचिन को एशियाई खेल 2018 के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के असलानबेक शिमबरजेनोव ने 4-1 से हराया। वहीं लक्ष्य को उजबेकिस्तान के असलोनोव ओदिलजान ने 5-0 से शिकस्त दी।

End of Feed