Sultan Azlan Shah Cup 2025L: कनाडा को रौंदकर सुल्तान अजलान शाह हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत, बेल्जियम से होगी खिताबी भिड़ंत

भारत ने कनाडा को रौंदकर सुल्तान अजलान शाह हॉकी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की रविवार को बेल्जियम के साथ खिताबी भिड़ंत होगी।

इपोह: जुगराज सिंह के चार गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले में कनाडा को 14-3 से हराकर पूल तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर सुल्तान अजलान शाह कप के फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ बेल्जियम से एक गोल से हार मिली लेकिन पिछले मैच में न्यूजीलैंड पर 3-2 की शानदार जीत के बाद खिलाड़ी आत्मविश्वास से ओतप्रोत थे। भारतीय टीम रविवार को फाइनल में बेल्जियम से भिड़ेगी।

Indian Mens Hockey team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India)

नीलकांत शर्मा ने मैच की शुरुआत चौथे मिनट में गोल दागकर की जिसके बाद सीनियर टीम में पदार्पण करने के बाद अच्छी फॉर्म में चल रहे राजिंदर सिंह ने 10वें मिनट में गोल कर दिया। यह रोमांचक शुरूआत रही। कनाडा ने शुरुआती गोल का जवाब पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके उसे गोल में बदलकर दिया। 11वें मिनट में ब्रेंडन गुरालियुक ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। फिर अगले कुछ मिनटों में जुगराज सिंह और अमित रोहिदास ने क्रमश: 12वें और 15वें मिनट में गोल कर किए जिससे भारत की बढ़त 4-1 हो गई।

End of Feed