यौन उत्पीड़न मामलों पर सख्त हुआ हॉकी इंडिया, बैठक में अध्यक्ष ने दिखाए तेवर

भारतीय हॉकी में यौन उत्पीड़न, कदाचार और अनुशासनहीनता के मामलों के बीच हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक बुलाने को कहा है जिसमें कथित दोषियों के खिलाफ आजीवन प्रतिबंध समेत अन्य कार्रवाई पर चर्चा हो। भारतीय हॉकी को पिछले कुछ अर्से में यौन उत्पीड़न, कदाचार और पद के दुरुपयोग के मामलों ने झकझोर दिया है।

नयी दिल्ली, (भाषा)। भारतीय हॉकी में यौन उत्पीड़न, कदाचार और अनुशासनहीनता के मामलों के बीच हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक बुलाने को कहा है जिसमें कथित दोषियों के खिलाफ आजीवन प्रतिबंध समेत अन्य कार्रवाई पर चर्चा हो। अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को लिखे एक सख्त ईमेल में कहा ,’’ यौन उत्पीड़न से जुड़े हर मामले से पॉश एक्ट 2013 के तहत सख्ती से निपटना होगा । हॉकी इंडिया को लेकर इस तरह की धारणा नहीं बननी चाहिये कि कदाचार को अनदेखा किया जा रहा है और ऐसा करने वालों को बचाया जा रहा है।’’

Hockey india

हॉकी इंडिया में यौन उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई। फोटो- AP

इस ईमेल की एक प्रति पीटीआई भाषा के पास है। इसमें कहा गया,’’ये घटनाएं महिला सशक्तिकरण और ’नारी शक्ति’ के प्रति राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के बिल्कुल विपरीत हैं।’’ इसमें कहा गया,’’ हमें यौन उत्पीड़न, पद के दुरूपयोग, धमकाने, कदाचार या शिकायतों को दबाने के मामलों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनानी होगी। कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई और जरूरत होने पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।’’

End of Feed